केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, चंडीगढ़ में चलाएंगे डबल डेकर स्काई बस

 


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चंडीगढ़ में पब्लिक ट्रांसपोर्ट  सिस्‍टम को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए डबल डेकर स्काई बस सर्विस शुरू की जाएगी। इसमें सफर करना पहले से चल रही सामान्य बस से भी सस्ता होगा। यह स्काई बस सड़क के बीच में एक पिलर पर चलेगी जिससे नीचे ट्रैफिक की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।


नितिन गडकरी चंडीगढ़ सेक्टर 37 स्थित लॉ भवन में बुद्धिजीवियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कहा कि स्काई बस सर्विस औरंगाबाद और जयपुर जैसे देश के कई अन्य शहरों में भी शुरू की जा रही है। यह पूरी तरह से सफल मॉडल है और इससे चंडीगढ़ की खूबसूरती पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा। इस पर मेट्रो जैसा मोटा खर्च भी नहीं आएगा।